Headlines
Loading...
फिरोज खान विवाद: BHU छात्रों का हड़ताल वापस लेने का फैसला

फिरोज खान विवाद: BHU छात्रों का हड़ताल वापस लेने का फैसला

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है. विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर (वीसी) राकेश भटनागर से मुलाकात के बाद छात्रों ने ये फैसला लिया.छात्रों के अनुसार, वीसी ने उन्हें दस दिनों में कुछ सुधारात्मक उपाय करने का आश्वासन दिया है. छात्र शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षा में हिस्सा लेंगे.BHU के छात्र संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर बीते कई दिनों से हड़ताल पर बैठे थे. छात्रों का कहना है कि कोई मुस्लिम व्यक्ति कैसे हिंदू धर्म के पूजा पाठ के बारे में बता सकता है. छात्रों का विरोध इसी बात पर है. उनका कहना है कि संस्कृत को भाषा के तौर पर किसी भी जाति- धर्म के टीचर द्वारा पढ़ाए जाने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है.


from Latest National News from India https://ift.tt/33biHoU
Credit AAJ TAK #TTC

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: