India
सेना ने पेश की मानवता की मिसाल, सीमा पार करने वाले PoK नागरिक को भेजा वापस
भारतीय सेना के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गलती से सीमा पार करने वाले पीओके के एक नागरिक को पाकिस्तानी सेना को वापस दे दिया. 32 साल के शब्बीर अहमद गलती से एलओसी पार करते हुए तंगधार इलाके में घुस आए थे. स्थानीय लोगों की मदद से सेना के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया. शब्बीर अहमद को मानवीय आधार पर चिकित्सा प्रदान की गई. अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक रूप से पीड़ित है.
from Latest National News from India https://ift.tt/2XC5GUh
Credit AAJ TAK #TTC
0 Comments: