Headlines
Loading...
रामांनद सागर ने कभी सड़क पर साबुन बेची तो कभी चपरासी बने, बेटे ने कपिल के शो पर बताई कहानी

रामांनद सागर ने कभी सड़क पर साबुन बेची तो कभी चपरासी बने, बेटे ने कपिल के शो पर बताई कहानी


टीवी डेस्क. धार्मिक सीरियल 'रामायण' के प्रसारण को 33 साल पूरे होने पर इसके प्रमुख कलाकार हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में हिस्सा लेने पहुंचे। जहां ना केवल उन्होंने जमकर हंसी-मजाक किया बल्कि सीरियल से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए। उनके साथ सीरियल के निर्माता-निर्देशक रहे स्व. रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर भी शो में शामिल हुए और उन्होंने अपने पिता पर लिखी किताब और उनके जीवन संघर्ष के बारे में बताया।चैनल की ओर से जारी शो के प्रोमो में प्रेम सागर अपने पिता रामानंद साहब के बारे में बताते हुए कपिल से कहते हैं, ''अगर आप देखेंगे तो इस किताब का नाम है- 'अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण'।'' आगे वे कहते हैं, '1949 में पापाजी (रामानंद सागर) की सबसे पहली फिल्म बरसात थी। एक आदमी जिसने चपरासी का काम किया, सड़क पर साबुन बेचे, जर्नलिस्ट बने और मुनीम का काम किया। वो आदमी एक दिन रामायण बना सकता है।'पोते ने की किताब के लिए रिसर्चशो के दौरान कपिल ने बताया कि हमारे साथ स्व. रामानंद सागर के पोते और प्रेम सागर के बेटे शिव सागर भी मौजूद हैं, जिन्होंने अपने दादा के जीवन और काम पर लिखी किताब के लिए रिसर्च की है। इसके बाद कपिल उनसे किताब के बारे में कुछ बताने के लिए कहा। तब शिव बताते हैं कि इस किताब को लिखने में हमें तीन साल लगे। मैंने इस किताब के लिए रिसर्च की और पापा ने इसे लिखा। इसमें हमने दादाजी से जुड़े कई पुराने फोटोज और कागजात के बारे में बताया। इस किताब में ट्रेन के थर्ड क्लास के उस पास की तस्वीर भी है जिसे वो मुंबई में देवानंद के साथ शेयर करते थे। इसके अलावा किताब में उनसे जुड़े किस्सों को बताया गया है।शो में पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मणद कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड में रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी शामिल हुए। दूरदर्शन पर इस सीरियल का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को प्रसारित हुआ था। हाल ही में इसके प्रसारण को 33 साल पूरे हुए हैं। रामायण के कलाकारों के साथ इस शो का प्रसारण शनिवार (7 मार्च) को होगा। Witness the story and efforts behind the book on the life of Ramanand Sagar has been penned and watch #TheKapilSharmaShow tonight at 9:30 PM. #ArunGovil #DeepikaChikhalia #SunilLahri @swm_info pic.twitter.com/urhE5ezKCL
— Sony TV (@SonyTV) March 7, 2020

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: