Headlines
Loading...
सलमान-कैटरीना के अलावा इन बॉलीवुड सितारों की ब्रेकअप के बाद भी बरकरार है  दोस्ती

सलमान-कैटरीना के अलावा इन बॉलीवुड सितारों की ब्रेकअप के बाद भी बरकरार है दोस्ती

https://zeenews.india.com/hindi

ऋतिक रोशन - सुजैन खान
ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से शादी की और दोनों का लंबे समय बाद तलाक हो गया, इस तलाक की वजह कंगना रनौत को बताया गया. हालांकि असलियत क्या है इस बारे में हमे कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन ने अच्छी दोस्ती निभाई. इस दोस्ती की ही वजह से आज सुजैन खान ने एक बार फिर से ऋतिक रौशन की जिंदगी में वापसी की है. हालांकि कहा ये जा रहा है कि सुजैन खान ने ऋतिक नहीं बल्कि अपने दोनों बच्चों के लिए ऋतिक की जिंदगी में वापस आई हैं

करीना कपूर - शाहिद कपूर
सैफ अली खान से पहले करीना कपूर और शाहिद कपूर के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारे में बेहद आम थीं. शाहिद, करीना एक दूसरे के इश्क में पूरी तरह से मशरुफ थे इसी बीच करीना की जिंदगी में सैफ अली खान की एंट्री हो गई. लंबे अफेयर के बाद करीना सैफ की बेगम बन गईं और शाहिद ने मीरा राजपूत संग शादी रचा ली. शाहिद कपूर और करीना कपूर सब भूल आज अच्छे दोस्त हैं.

अनुष्का शर्मा - रणवीर सिंह
फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे को अपना दिल दे दिया. रणवीर और अनुष्का का ये रिश्ता कई सालों तक खुशनुमा रहा लेकिन लीला यानि दीपिका पादुकोण की जिंदगी में आते ही राम यानि रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा से मुंह फेर लिया. गोलियों की रास लीला रामलीला फिल्म के बाद दीपिका और रणवीर एकदूसरे को दिल दे बैठे और अनुष्का शर्मा का पत्ता कट गया. आज अनुष्का शर्मा मिसेज विराट कोहली हो चुकी हैं और वो रणवीर सिंह को माफ कर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा चुकी हैं.

आलिया भट्ट- सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया भट्ट का दिल आज बेशक रणवीर कपूर के लिए धड़कता है लेकिन एक समय में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वो प्यार की कसमें खाती थीं. आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया लेकिन आलिया भट्ट रणवीर कपूर संग इश्क फरमाने के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दोस्ती भी बेहतरीन तरीके से निभा रही हैं.

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: