Headlines
Loading...
अ तिम दिनो मे भी राम भक्ति मे लीन थे सुग्रीव,नही हो सका अस्थि विसर्जन

अ तिम दिनो मे भी राम भक्ति मे लीन थे सुग्रीव,नही हो सका अस्थि विसर्जन

  
मुंबई. रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) में 'सुग्रीव' का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी (Shyam Sundar) के निधन हो गया है. 80 साल के श्याम सुंदर लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इस खबर ने दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण के बीच लोगों को भावुक कर दिया. लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से उनकी अस्थियां अभी तक गंगा में प्रवाहित नहीं हो सकी हैं. शोककुल परिवार अब लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहा है.

आस्था से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

'रामायण' (Ramayan) में 'सुग्रीव' को याद करते हुए शोककुल उनके परिवार ने बताया कि जीवन के अंतिम दिनों में भी वो भगवान राम की भक्ति में लीन थे. वह रामचरितमानस का पाठ कर रहे थे जब उनके प्राण निकल गए. उनका परिवार पिछले 20 सालों से कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहे थे.

Shyam Sundar Kalani, Arun Govil , Ramayan, Deepika Chikhalia, Ramanand Sagar, रामानंद सागर , सुग्रीव, श्याम सुंदर कालानी
© News18 हिंदी द्वारा प्रदत्त Shyam Sundar Kalani, Arun Govil , Ramayan, Deepika Chikhalia, Ramanand Sagar, 

रामानंद सागर , सुग्रीव, श्याम सुंदर कालानी श्याम सुंदर कलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

श्याम की पत्नी प्रिया कलानी मुंबई नगर निगम में अधिकारी रह चुकी हैं. सेवानिवृत्ति के बाद वह पंचकूला के कालका शहर में आकर रहने लगे.  श्याम सुंदर के निधन पर 'रामायण' में राम और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी ट्वीट कर इस दुखद खबर पर शोक व्यक्त किया था.आपको बता दें श्याम सुंदर कलानी ने श्याम सुंदर कलानी ने रामायण के अलावा त्रिमूर्ति ,छैला बाबू और हीर रांझा फिल्मों के अलावा जय हनुमान में हनुमान की भूमिका निभाई थी.

Source

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: