Headlines
Loading...
होंडा सिटी पर ₹1 लाख तक का डिस्काउंट

होंडा सिटी पर ₹1 लाख तक का डिस्काउंट


नई दिल्लीHonda भारतीय बाजार में अपनी पॉप्युलर सिडैन कार City का न्यू-जेनरेशन मॉडल लाने की तैयारी में है। इससे पहले कंपनी के मौजूदा मॉडल पर 1 लाख रुपये तक का दे रही है। यह छूट सिटी सिडैन के बीएस6 मॉडल पर मिल रही है। कार के वेरियंट के आधार पर डिस्काउंट का अमाउंट अलग-अलग है। के लोअर वेरियंट्स- SV MT, V MT और V CVT पर कुल 45 हजार रुपये तक की छूट है, जिसमें 25 हजार कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस शामिल हैं। कार के मिड वेरियंट VX MT पर 37 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये ऐक्चचेंज बोनस मिल रहा है, यानी इस वेरियंट पर कुल 72 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। टॉप वेरियंट्स पर 1 लाख तक के फायदे
होंडा सिटी के टॉप वेरियंट्स- VX CVT, ZX MT और ZX CVT पर सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है। इसमें 50 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, जबकि 50 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस शामिल हैं। की कीमत 9.91 लाख से 14.31 लाख रुपये के बीच है। पिछले साल के अंत में आई थी बीएस6 होंडा सिटी
होंडा ने दिसंबर 2019 में बीएस6 कम्प्लायंट सिटी लॉन्च की थी। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 119 PS की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। के साथ सिटी के मौजूदा मॉडल की भी बिक्री!
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नई होंडा सिटी लॉन्च होने के बाद कंपनी कार के मौजूदा मॉडल (फोर्थ-जेनरेशन) को बंद नहीं करेगी, बल्कि इसे भी नए मॉडल के साथ बेचेगी। हालांकि, नई होंडा सिटी आने के बाद मौजूदा मॉडल की कीमत में बड़ी कटौती होने की उम्मीद है। नई सिटी (सिटी का 5वां जेनरेशन मॉडल) 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली है। इसे मई के अंत तक लॉन्च किए जाने की तैयारी है।
Credit NavBharat Times

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: