Education
बिहार में निकली सरकारी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

इस वैकेंसी के तहत बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 90 पदों पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर का चयन करेगा. भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 मई, 2020 निर्धारित की गई है. वहीं, 1 जून, 2020 तक आवेदन शुल्क जमा करवा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप हार्ड कॉपी के साथ आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आखिरी तारीख 29 जून, 2020 निर्धारित की गई है.
BPSC Recruitment 2020 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का 10वीं पास होना और ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अनिवार्य है. इसके अलावा उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है.
Sarkari Naukri: सरकारी बैंक में नौकरी का शानदार मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
आयु सीमा
पुरुषों के लिए- न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 37 वर्ष
महिलाओं के लिए- न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें .
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें .
Credit Aaj Tak
0 Comments: