Headlines
Loading...
अनलॉक-1 का असर, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू

अनलॉक-1 का असर, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू

  • दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर खुला

  • गुरुग्राम बॉर्डर पर आवाजाही शुरू

  • रविवार को लिया था खट्टर सरकार ने फैसला
कोरोना वायरस महामारी के बीच आज से देशवासियों के लिए राहत के दिन शुरू हो रहे हैं. केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के बाद लॉकडाउन में काफी हद तक छूट मिल गई है. जिलों और राज्यों की सीमाएं भी खोल दी गई हैं. हरियाणा सरकार ने भी अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय वाहनों को अनुमति दे दी है.

इस फैसले का सबसे बड़ा असर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर नजर आया, जहां हर दिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है. सोमवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई. रविवार को ही इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फैसला किया था.

हरियाणा: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें, CM की बैठक में हुए कई फैसले

हरियाणा सरकार ने क्या-क्या छूट दी

सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक में कई निर्णय लिये. राज्य में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी. संबंधित जिले के उपायुक्त अपने अधिकार क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाली मार्केट में स्थिति का आकलन कर कुछ प्रतिबंध भी लगा सकते हैं.

अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय बसों की आवाजाही की समय-सारिणी समय-समय पर परिवहन विभाग की ओर से जारी की जाएगी. इसके अलावा, टैक्सी व कैब वर्तमान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार चलती रहेंगी. बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी 8 जून, 2020 से लोगों के लिए धार्मिक स्थानों पर पूजा गतिविधियां शुरू करने, होटल, रेस्तरां और अन्य सत्कार सेवाएं व शॉपिंग मॉल्स को खोलने संबंधी निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) आने के बाद लिया जाएगा.

Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: