
- दिल्ली में कोरोना के मामलों में उछाल
- 24 घंटे में दर्ज किए गए 500 केस
राज्य में अबतक कोरोना वायरस की वजह से कुल मौतों की संख्या 166 हो गई है. जबकि अब कुल कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10554 हो गई है. बता दें कि मंगलवार से ही दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 के तहत छूट दी गई है, काफी क्षेत्रों में छूट का ऐलान किया गया है जिसमें बाजार और वाहन भी शामिल हैं.
दिल्ली में अबतक 4750 लोग कोरोना वायरस महामारी का मात देकर ठीक हो गए हैं, तो वहीं एक्टिव केस की संख्या 5638 पहुंच गई है.
Delhi Health Bulletin - 19th May 2020#DelhiFightsCorona pic.twitter.com/hkHN1vZsyU
— CMO Delhi (@CMODelhi) May 19, 2020
गौरतलब है कि मंगलवार को ही देश में कोरोना वायरस के कुल आंकड़ों की संख्या एक लाख के पार पहुंची है. वहीं अबतक मौत का आंकड़ा भी तीन हजार के पार हो चुका है. दिल्ली में उन टॉप पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां 10 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार शाम को ही लॉकडाउन चार में मिलने वाली छूट का ऐलान किया था. इसके बाद मंगलवार सुबह से ही दिल्ली की सड़कों पर चहल पहल दिखी. इस दौरान डीटीसी बसों में सिर्फ बीस लोगों के बैठने की इजाजत है, दोपहिया वाहन पर एक व्यक्ति बैठ सकता है और कैब या निजी कार में सिर्फ दो लोग बैठ सकते हैं.
राज्य की सरकार ने बाजारों को खोलने का फैसला भी लिया है, लेकिन दुकानों को ऑड ईवन के आधार पर ही खोला जाएगा.
Credit Aaj Tak
0 Comments: