Headlines
Loading...
मोदी सरकार के 6 साल: जानें देश ने की कितनी तरक्की, कैसा रहा पीएम का ये सफर?

मोदी सरकार के 6 साल: जानें देश ने की कितनी तरक्की, कैसा रहा पीएम का ये सफर?

नई दिल्ली: 2014 में आज ही के दिन यानि 16 मई को भारत की जनता ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया था. बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और तब के गुजरात के मुख्ययमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम की ऐसी लहर चली की लगभग 30 साल बाद केंद्र में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिली थी. 24 मई को नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

आज 6 साल हो गए, जब बीजेपी के मुख्यालय में चुनाव नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ था. इसको याद करने के लिए बीजेपी ने आज एक वीडियो भी जारी किया है.
6 साल, बेमिसाल।। यानि मोदी सरकार का 6 साल, बेमिसाल रहा है. विकास के कार्यो से लेकर विश्व में हिंदुस्तान का नाम ऊंचा करने में. और इसके आंकड़े भी बताते हैं कि कैसे रहे ये 6 साल, बेमिसाल. सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही काले धन (Black Money) को वापस लाने के लिए बड़े फैसले लिए गए.

15 अगस्त 2014 को लाल किले के प्राचीर से PM मोदी ने एक ऐसी बात की घोषणा की, जिसके बारे में हम हिंदुस्तानी कभी सोचते भी नहीं थे. जी, हां, स्वच्छता अभियान की बात कही पीएम मोदी ने. जनभागीदारी से आज भारत पहले की तुलना में काफी ज्यादा साफ सुथरा हुआ है. ये कोशिश अभी भी जारी है. गंदगी मुक्त भारत के इस अभियान ने दुनिया में देश की छवि बदल दी है.

2014 तक देश के 18 हजार गांव बिजली से वंचित थे. मोदी सरकार ने इसे मिशन मोड में लेकर काम किया और आज शत प्रतिशत गांव में बिजली पहुंच चुकी है. अब हर घर को बिजली का अभियान भी अपनी पूर्णता की ओर है. मोदी सरकार ने इसके साथ ही बिजली बचाने और बिजली बिल कम करने के लिए LED बल्ब लगाने का एक और बड़ा अभियान चलाया. अभी तक 36 करोड़ LED बल्ब का वितरण हो चुका है और ये अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस से जंग के बीच मोदी सरकार ने अपने इन वादों को किया पूरा

देश में एक ऐसा भी समय था, जब बैंक खाते खुलवाना आम आदमी खासकर गरीब लोगों के लिए दूर की कौड़ी थी. लेकिन मोदी सरकार ने जनधन अभियान के जरिए हर गरीब का खाता खोल दिया. अभी तक 38 करोड़ गरीबों के खाते खुल चुके हैं.

इन गरीबों के रहने के लिए 2 करोड़ आवास का निर्माण किया गया है. साथ ही देश में अभी तक 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है. मोदी सरकार ने सबके विकास को चरितार्थ करने के लिए मुद्रा योजना के तहत 24 करोड़ से ज्यादा लोगो को बैंक लोन दिया है. वहीं 70 लाख लोगों को स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- आर्थिक पैकेज को लेकर कृषि मंत्री ने ZEE NEWS से की खास बातचीत, कांग्रेस पर भड़के नरेंद्र सिंह तोमर

पीएम मोदी कई बार अपने भाषणों में किसानों को लेकर चर्चा करते रहे हैं. उनकी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प लिया है. इसके लिए MSP में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. किसानों के लिए बाजार, सिंचाई, फसल बीमा जैसे कार्यक्रम चलाए हैं. 22 करोड़ से ज्यादा किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड (Soil Health Card) दिया गया है. मोदी सरकार करोड़ों किसानों के खाते में साल में 6000 रूपये डाल रही है बीज और खाद खरीद के लिए. कोरोना काल में भी किसानों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गई हैं.

महिलाओ और बच्चियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं. चाहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना हो या सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला योजना या इंद्रधनुष, महिलाओं, बच्चियों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का भविष्य सवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

8 करोड़ से ज्यादा महिलाओ को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस सिलिंडर दिया गया है. बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों को दवाई और सबको जीवन बीमा का लाभ मिले इसके लिए भी मोदी सरकार ने कई काम किए हैं.

6 करोड़ लोगों को PM जीवन ज्योति योजना का लाभ मिला है. 17 करोड़ लोगों ने PM सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाया है. वहीं 2 करोड़ बुजुर्गों को भी अटल पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है.

यहां तक कि विश्व की सबसे अनूठी आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है. 94 लाख लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है अभी तक. इसी मोदी सरकार ने अन्तरिक्ष के क्षेत्र में मंगल अभियान को अंजाम दिया.
मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में देश कि जरूरतों को पूरा किया. लेकिन 2019 में अपने पहले कार्यकाल से भी ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने के बाद मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में देश की आकांक्षाओं की पूर्ति में लग गई है. पहले कार्यकाल का जहां नारा था- सबका साथ, सबका विकास. वहीं दूसरे कार्यकाल में नारा है- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास.

इसको अंजाम देने के लिए 3 तलाक खत्म किया गया. सदियों से उत्पीड़न का शिकार हो रही मुस्लिम महिलाओं को 3 तलाक के दंश से छुटकारा दिलवाया. वहीं 35A और 370 खत्म कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया.

CAA में संशोधन कर पड़ोसी देशों में उत्पीड़न के शिकार रहे अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी गई. अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की दिशा में कोर्ट के आदेश के अनुसार तेजी से काम शुरू किया. यानी कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप तक जहां बीजेपी एक संगठन के रूप में मजबूत हुई है वहीं पीएम मोदी ने पिछले 6 साल से भारत को विश्वगुरु बनाने के उद्देश्य से अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

यही कारण है कि बीजेपी ने मोदी सरकार के अभी तक के कार्यकाल को
6 साल, बेमिसाल।। कहा है.

Credit Zee News India

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: