Headlines
Loading...
बिहार: शराब तस्करी के मामले में कांग्रेस विधायक समेत 7 पर केस दर्ज

बिहार: शराब तस्करी के मामले में कांग्रेस विधायक समेत 7 पर केस दर्ज

  • विधायक की गाड़ी से बरामद हुई थी शराब

  • पुलिस ने चार लोगों को किया था गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के गाड़ी से शराब बरामद होने के मामले में बक्सर पुलिस ने कार्रवाई की है. विधायक मुन्ना तिवारी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से 4 की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बक्सर पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा. जल्दी ही अन्य आरोपियों को भी बक्सर पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. हालांकि, अभी विधायक मुन्ना तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर कोई सूचना नहीं है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

गौरतलब है कि बक्सर में उस समय सनसनीखेज मामला हो गया, जब सेमरी थाने अंतर्गत सदर विधायक मुन्ना तिवारी की गाड़ी शराब की तस्करी करते पकड़ी गई. गाड़ी से आठ बोतल विदेशी शराब के साथ चार लोग को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बक्सर पुलिस कप्तान ने कहा था कि पकड़ी गई गाड़ी कांग्रेस के सदर बिधायक मुन्ना तिवारी की है.


वहीं, सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा था कि गाड़ी मेरी ही है और वो राहत सामग्री बांटने गई थी. उन्होंने शराब तस्करी के आरोप को खारिज कर दिया था. बहरहाल शराब की तस्करी ने इस मामले को एक नई मोड़ दे दिया है. अब विधायक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है.
Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: