Headlines
Loading...
जब Aamir Khan ने 'भूखी' Deepika Padukone को नहीं खाने दिया दही चावल, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

जब Aamir Khan ने 'भूखी' Deepika Padukone को नहीं खाने दिया दही चावल, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

नई दिल्ली: वह भूखी थीं और वह उनके सामने दही चावल या कर्ड राइस खा रहे थे, लेकिन उन्होंने उन्हें एक निवाला तक खाने को नहीं दिया. कुछ ऐसा ही आरोप है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के खिलाफ. शनिवार को दीपिका ने अपनी एक बेहद ही पुरानी तस्वीर साझा की, जो साल 2000 की है. इस तस्वीर में आमिर सोफे पर दीपिका व उनके परिवार संग बैठे नजर आ रहे हैं.

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'पहली जनवरी, 2000 की पुरानी तस्वीर. मैं तेरह साल की कुछ अजीब सी थी. अभी भी हूं. वह लंच कर रहे थे. अगर मैं सही हूं, तो वह दही चावल ही खा रहे थे. मैं भूखी थी, जैसा कि मैं हमेशा रहती हूं, लेकिन उन्होंने मुझे ऑफर नहीं किया और मैंने भी नहीं मांगा... हैशटैगरैंडम हैशटैगएनेकडॉट.'

दीपिका की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके पति व अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा, "वास्तव में बेहद पुरानी."

अभिनय की बात करें, तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आने वाले समय में कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगे. हालांकि इस दौरान दोनों ही स्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

ये भी देखें-
एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें
(The Times Clock हिन्दी के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Credit Zee News

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: