DeshPradesh
लॉकडाउन में किराया मांगना पड़ा महंगा, दिल्ली में मकानमालिक पर केस दर्ज

शाहदरा पुलिस ने एक किरायदार की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है. उस पर लॉकडाउन के दौरान किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है, जबकि सरकार ने लॉकडाउन के दौरान किराय वसूली न करने की गाइडलाइन जारी की थी. मकान मालिक के उपर आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
शुक्रवार सुबह ही दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर कई प्रवासी मजदूर एकत्रित हुए, जो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं. अब यहां से वो पैदल घर का सफर तय करने वाले हैं. इन्हीं मज़दूरों में से एक रीटा का कहना था कि मेरा घर हरदोई में है...किराया नहीं देने की वजह से मकान मालिक ने घर से निकाल दिया.
Credit Aaj Tak
0 Comments: