DeshPradesh
मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर मजदूरों का जमावड़ा, अफरा-तफरी का माहौल

स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस लोगों को घर जाने की अपील कर रही है. अपना सामान लेकर महिलाओं और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में मजदूर इकट्ठा हुए. हालांकि, पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी मजदूरों को घर भेजने की कार्यवाही कर रही है. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
बजट से पहले IMF से मिली अच्छी खबर, नोटबंदी-GST को बताया सही फैसला
इससे पहले 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी. ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए थे. मजदूरों को उम्मीद थी लॉकडाउन (पहला चरण) खत्म हो जाएगा, लेकिन कोरोना के कहर के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की मियाद को बढ़ा कर 3 मई कर दिया था.
कोरोना: नेतन्याहू ने मोदी से कहा- इजरायल कई देशों की सप्लाई पर निर्भर
मुंबई के बांद्रा में जुटी भीड़ के मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई थी. पहली एफआईआर में अपील के बावजूद नहीं हटने के आरोप में 1000 मजदूरों पर मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस ने विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लिया था.
जामिया में गोली कांड के बाद हटाए चिन्मय बिस्वाल को नई जिम्मेदारी
लॉकडाउन के बीच विनय दुबे पर भीड़ को गुमराह करने का आरोप है. विनय दुबे 'चलो घर की ओर' कैंपेन चला रहा था. अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में उसने टीम के बांद्रा में होने की बात कही थी.
Credit Aaj Tak
0 Comments: