Headlines
Loading...
एक साथ पार्टी करते दिख रहे बॉलीवुड के ये सबसे 'खतरनाक विलेन', खिलजी भी हुए शामिल

एक साथ पार्टी करते दिख रहे बॉलीवुड के ये सबसे 'खतरनाक विलेन', खिलजी भी हुए शामिल

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आजकल चर्चा में बने रहते हैं. अपने फैशन ट्रेंड से सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. रणवीर की हर पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

रणवीर सिंह  (Ranveer Singh) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन एक साथ पार्टी करते दिख रहे हैं और वह खुद खिलजी वाले अंदाज में सोफा पर लेटकर पार्टी के मजा लेते दिख रहे हैं. रणवीर के इस स्केच में कांचा चीना और गब्बर पंजा लड़ा रहे हैं. वहीं शाकाल और मोगैंबो उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं. इस पार्टी की तस्वीर में रणवीर सिंह ने कैप्शन दिया है 'गैंगस्टा पार्टी' यानी Gangester Party. रणवीर ये भी बता रहे हैं कि अलाउद्दीन खिलजी बॉलीवुड के बेस्ट विलेन में शामिल हो गया है. 

अगर आप इन विलन को भूल चुके हैं तो हम आपको रूबरू करवाते हैं. इस तस्वीर में मोगैम्बो (मिस्टर इंडिया), गब्बर (शोले), कांचा (अग्निपथ), शाकाल (शान), क्राइम मास्टर गोगो (अंदाज अपना अपना) पार्टी एंजॉय करते दिख रहे हैं और सोफे पर लेटे नजर आ रहे हैं 'पद्मावत' के खिलजी. रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की साल 2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण और अभिनेता शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Credit Zee News

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: