Headlines
Loading...
आ रही नई स्विफ्ट, जानें क्या होगा खास

आ रही नई स्विफ्ट, जानें क्या होगा खास


नई दिल्ली
सुजुकी ने नई स्विफ्ट से पर्दा उठा दिया है। नई स्विफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं जो इस कार की भारतीय मॉडल में देखने को मिलेंगे। यह कार कंपनी भारत में फेस्टिवल सीजन में लॉन्च कर सकती है। कार की डिजाइन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कार की सेफ्टी फीचर्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। सुजुकी स्विफ्ट कंपनी की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। बीते काफी समय से इस कार के फेसलिफ्ट का इंतजार किया जा रहा था।

​नई स्विफ्ट में महंगी कारों वाले सेफ्टी फीचर्स
नई स्विफ्ट में कई धांसू सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर महंगी कारों में दिए जाते हैं। स्विफ्ट फेसलिफ्ट 'सुजुकी सेफ्टी सपॉर्ट' के साथ आती है। इसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस ट्रेफिक अलर्ट और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस हैचबैक कार में ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और ऑटोमेटिक हेडलैम्प्स दिए गए हैं।

​इंटीरियर में क्या है नया ?
नई स्विफ्ट का इंटीरियर काफी हद तक पहले जैसा ही है। डैशबोर्ड डिजाइन, सेंट्रल कंसोल और डोर पैनल्स पहले जैसे ही है। इनमें कोई बदलाव नई स्विफ्ट में नहीं किया है। कार में सीट के लिए नई अपहोल्सट्री दी गई है। इंस्ट्रुमेंट कंसोल को मल्टि कलर्ड मल्टि इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ अपग्रेड किया गया है।

​एक्सटीरियर में क्या बदला ?
नई स्विफ्ट में नए ग्रिल्स दिए गए हैं जो डायमंड और हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ आते हैं। कार में नए अलॉय वील्ज दिए गए हैं। अब यह कार ऑरेंज और येलो पेंट स्कीम के साथ भी आती है। हालांकि यह कलर वेरियंट सिर्फ जापान में भी लॉन्च किया जा सकता है।

​इंजन और पावर
नई स्विफ्ट में पहले की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 91PS पावर और 118Nm टॉर्क जेनरेट करता है। CVT वेरियंट में 20kmpl और 5MT वेरियंट 21.8kmpl का माइलेज देता है। वहीं हाईब्रिड AMT वेरियंट 28.6kmpl का माइलेज देता है।
Credit NavBharat Times

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: