Headlines
Loading...
श्रमिकों के लिए कांग्रेस की बसों को इजाजत देने पर प्रियंका ने सीएम योगी का आभार जताया

श्रमिकों के लिए कांग्रेस की बसों को इजाजत देने पर प्रियंका ने सीएम योगी का आभार जताया

योगी सरकार ने प्रियंका गांधी के मजदूरों के लिए एक हजार बसें भेजने की मांग को स्वीकार कर लिया है. इस पर प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है. प्रियंका ने कहा कि महामारी के समय इंसान की जिंदगी को बचाना, गरीबों की रक्षा करना, उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व और अधिकार है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कठिन समय में अपनी पूरी क्षमता और सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है. ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं. यूपी उप्र में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए धन्यवाद.

Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: