Headlines
Loading...
सेमेस्टर परीक्षा से मुंबई यूनिवर्सिटी के छात्र नाखुश, रद्द करने की मांग

सेमेस्टर परीक्षा से मुंबई यूनिवर्सिटी के छात्र नाखुश, रद्द करने की मांग

कोरोना वायरस के दौरान मुंबई विश्वविद्यालय के छात्र फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने के निर्णय से नाखुश हैं. मुंबई विश्वविद्यालय के छात्रों ने अब परीक्षाओं को रद्द करने के लिए एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है. आपको बता दें, विश्वविद्यालय में दूसरे सेमेस्टर और कोर्सेज के लिए परीक्षाओं को लॉकडाउन के कारण रद्द कर दिया है.

अब तक, याचिका पर विश्वविद्यालय के 34,000 छात्रों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसमें कहा गया कि राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनकी परीक्षा रद्द करने की अनुमति दें.


कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, याचिका में लिखा है, "जैसा कि हम सभी जानते हैं, हाल ही में उदय सामंत (उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए महाराष्ट्र के मंत्री) ने घोषणा की है कि फाइनल सेमेस्टर के छात्रों को अपनी डिग्री प्राप्त करने के लिए परीक्षाओं में भाग लेना होगा. इससे राज्य भर के छात्रों में काफी अराजकता और भ्रम पैदा हुआ है"


कब होगी परीक्षा

कुछ समय पहले मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षाएं 1 से 30 जुलाई, 2020 तक आयोजित की जाएंगी.

विश्वविद्यालय में अन्य सभी छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और असाइनमेंट के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा. यह निर्णय देश के सभी विश्वविद्यालयों को यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया गया.


विश्वविद्यालय में अधिकांश छात्र सोच रहे थे कि फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा अन्य सभी सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ रद्द हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.

ऐसे में मुंबई विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह याचिका इस उम्मीद के साथ शुरू की है कि विश्वविद्यालय के अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान देंगे और उनकी परीक्षा भी रद्द कर देंगे.

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण, सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए हैं और ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. घातक वायरस से महाराष्ट्र भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है और छात्रों को उम्मीद है कि परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय लेते समय विश्वविद्यालय उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखेगा.

Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: