Headlines
Loading...
हाथ-पैर बांधकर टीचर पिता करता था बेटी का रेप, मां भी देती थी साथ

हाथ-पैर बांधकर टीचर पिता करता था बेटी का रेप, मां भी देती थी साथ

मुरैना जिले की पोरसा में एक शिक्षक ने अपनी ही बेटी से दो बार दुष्कर्म कर दिया. दुष्कर्म करने से पहले बेटी के हाथ-पैर बांध दिये जाते थे. शरीर पर काटने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं. पिता पर निरंतर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक किशोरी ने बड़ी बहन के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत की थी.

इस शर्मनाक हरकत में माता-पिता दोनों शामिल हैं. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. घटना की प्राथमिक तथ्य सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को दोनों का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया.


बेटी को घर में ही कर लिया था कैद

घर के बाहर किसी को पता न चले, इसलिये बेटी को घर में ही कैद कर दिया गया था. वहशी दरिंदों की भांति पिता द्वारा ही दुष्कर्म किये जाने से परेशान किशोरी ने अपनी विवाहित बड़ी बहन को इस बारे में बताया. इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन पर की गई. वहां से आये सदस्यों ने बालिका को कैद से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को हिरासत में लेकर गंभीर पूछताछ की.

दुष्कर्म कराने में मां भी रहती थी शामिल

सबसे बड़ा दुर्भाग्य इसमें यह देखने को मिला कि मां ही अपनी पुत्री के दुष्कर्म में पति के साथ शामिल रही. आरोपी पिता द्वारा पीड़िता की दो बड़ी बहनों के साथ भी लंबे समय तक छेड़खानी की गई थी, इसकी भी शिकायत हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों व पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है.


कलेक्टर ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

इस बारे में मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि शिक्षक द्वारा अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि प्रशासन आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा. नियम के अनुसार शिक्षक को शीघ्र निलंबित किया जायेगा क्योंकि शिक्षक के पद की गरिमा के विरुद्ध कृत्य किया है.

Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: