Headlines
Loading...
LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना के दो जवान घायल

LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना के दो जवान घायल


पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में संघर्षविराम उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए.

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पल्लनवाला, सुंदनबनी और नौशेरा सेक्टरों में रात भर मोर्टार दागे और गोलीबारी की.

उन्होंने बताया कि पल्लनवाला सेक्टर में घायल हुए सेना के दो जवानों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम इलाकों और भारतीय चौकियों पर भारी गोलाबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया.

वहीं शुक्रवार को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)


Credit First Post

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: