Headlines
Loading...
डु प्लेसिस फॉर्मूला: T20 WC से पहले और बाद में करना होगा ये काम

डु प्लेसिस फॉर्मूला: T20 WC से पहले और बाद में करना होगा ये काम

  • अक्टूबर-नवंबर में होना है टी20 विश्व कप

  • कोरोना के असर के कारण मुश्किल आएगी
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस ने टी 20 वर्ल्ड कप को तय समय पर कराने के लिए खास सुझाव दिया है. डु प्लेसिस ने टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन से पहले और बाद में खिलाड़ियों को दो हफ्ते तक आइसोलेशन में रखने का सुझाव दिया है. अन्य खेलों की तरह कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां भी ठप पड़ी हैं.

ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप का भविष्य भी अनिश्चित है. बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल से बात करते हुए डु प्लेसिस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में इस घातक बीमारी का अधिक असर नहीं होने के बावजूद यात्रा में समस्या होगी.

डु प्लेसिस ने कहा, ‘मुझे नहीं पता... पढ़ रहा हूं कि यात्रा करना कई देशों के लिए समस्या हो सकती है और वे दिसंबर या जनवरी की बात कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया अन्य देशों जितना प्रभावित नहीं है फिर भी बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका या भारत से लोगों को लाना जहां अधिक खतरा है, बेशक ये उनके स्वास्थ्य को लेकर खतरा है.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन आप टूर्नामेंट से दो हफ्ते पहले पृथक रह सकते हो और फिर टूर्नामेंट में खेल सकते हो और फिर दो हफ्ते अलग रहो.’

ये भी पढ़ें ... धोनी के आर्मी टी-शर्ट पहनने पर इस ऑस्ट्रेलियाई ने उठाए सवाल, फैंस ने कर दिया बुरा हाल

दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत सहित दुनियाभर के कई देशों से यात्रा संबंधित पाबंदियां लगाई हैं और डु प्लेसिस ने मजाकिया लहजे में कहा कि पुराने दिनों की तरह नाव से यात्रा करना विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे नहीं पता कि दक्षिण अफ्रीका यात्रा संबंधित पाबंदियां कब हटाएगा क्योंकि हम पुराने दिनों की तरह वहां नाव में नहीं जा सकते,’
Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: