Headlines
Loading...
UP: BJP विधायक ने अधिकारियों को दी जूतों से मारने की धमकी

UP: BJP विधायक ने अधिकारियों को दी जूतों से मारने की धमकी

  • गेंहू खरीद में कमीशन मांगने पर भड़के विधायक

  • बोले- अब जूतों से मारकर अधिकारियों को करूंगा ठीक
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक ने अधिकारियों को जूतों से मारने की धमकी दी है. इससे पहले विधायक ने महोबा जिले के डीएम, एसपी को अनाड़ी, चोर और दलाल कह कर हड़कंप मचा दिया था. अब उन्हें जूतों से मारने की सरेआम धमकी दे दी.

दरअसल, दो दिन पहले विधायक ब्रजभूषण राजपूत भेष बदल कर गेंहू खरीद केंद्र पहुंचे थे और अपनी फसल बेचने की बात कही. इस पर खरीद केंद्र प्रभारी ने कमीशन मांगा. गेंहू खरीद में कमीशन लिए जाने का विधायक ने स्टिंग ऑपरेशन किया था. उसी स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी करते हुए विधायक ब्रजभूषण राजपूत काफी उत्तेजित हो गए.

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल- डीएम और एसपी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

इसके बाद बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने अधिकारियों को जूता मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि सम्मान में दिक्कत आएगी, बर्दास्त नहीं किया जाएगा, जूता चलेगा जूता. वास्तव में यही करूंगा, अगर किसानों से यह रुपया लेंगे तो मैं अपना जूता चलाऊंगा. मेरे खिलाफ मुकदमे लिखना हो तो लिख लो.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक

बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि अब अधिकारी अपमानित होगा. मैंने बहुत से अधिकारियों को लहंगा, चुनरी पहनवाकर मांगे भरवा दी है, जो भ्रष्टाचारी थे. मैं विधायक होने की मर्यादा में इस वक्त अधिकारियों को अपमानित नहीं कर पा रहा था. पद की गरिमा की वजह से बर्दाश्त कर रहा था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

अधिकारियों को धमकी देते हुए बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि मगर मुझे यह बर्दाश्त नहीं होगा कि मेरे किसान का शोषण होता रहे. अब तुम लोग सुधार जाओ, वरना अब मैं सुधारने को तैयार बैठा हूं, अब जूता चलेगा जूता. इतना जूता मारेंगे कि कोई अधिकारी पैसा लेने से पहले सोचेगा.

Credit AAJ TAK

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: