Headlines
Loading...
जल्द लौटेगा कपिल शर्मा शो, कैसी है शूटिंग को लेकर स्टार्स की तैयारियां?

जल्द लौटेगा कपिल शर्मा शो, कैसी है शूटिंग को लेकर स्टार्स की तैयारियां?

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बहुत जल्द नए एपिसोड्स के साथ अपने शो पर वापसी कर सकते हैं. महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ शूटिंग की अनुमति दे दी है. इसलिए अब चैनल और प्रोडक्शन हाउस मिलकर इस पर विचार कर रहे हैं. क्योंकि ये एक लाइव ऑडियंस बेस्ड शो है तो अब सेट पर ऑडियंस को इकट्ठा करना एक बड़ा टास्क होगा. मालूम हो कि कपिल शर्मा अक्सर लाइव ऑडियंस के साथ बातचीत में भी हंसी मजाक करते हैं.

आज तक के साथ खास बातचीत में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले कीकू शारदा ने ये गुड न्यूज दी है. कीकू ने बताया कि दर्शकों को अगले महीने यानी जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में नए एपिसोड्स देखने को मिल सकते हैं. हालांकि शूटिंग की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है. तो आइए जानते हैं कि कीकू शारदा, भारती सिंह और परमानेंट गेस्ट अर्चना पूरन सिंह का शूटिंग को लेकर क्या कहना है.

कब से शुरू हो सकती है शूटिंग?

कीकू शारदा ने कहा, "शूटिंग की डेट तो अभी तक कुछ फिक्स नहीं हुई है लेकिन इस महीने के अंत तक हो सकता है शूटिंग करें और अगले महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में नए एपिसोड्स देखने को मिले." वहीं इस बारे में भारती सिंह ने कहा, "इस महीने के अंत तक शुरू हो जानी चाहिए शूटिंग. लेकिन अभी तक कोई डेट नहीं बताई गई है. हम भी इंतजार कर रहे हैं."

क्या हैं शूटिंग पर जाने की तैयारियां?

इस सवाल के जवाब में अर्चना पूरन सिंह ने कहा, "अब धीरे-धीरे दो महीने से ऊपर हो गए हैं, और ये कोरोना अब हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है, इसकी आदत डालनी होगी. अब अपनी कुछ आदतों को बदलकर नए तरीके से जीवन बिताना सीखना पड़ेगा. अब घर से बाहर जाने से पहले मुंह पर मास्क, हाथों में सैनिटाइजर और ग्लव्स पहनने की आदत हो गई है."

अर्चना ने बताया कि वो ये तय कर चुकी हैं कि अब से वह खुद ड्राइव करके शूट पर जाया करेंगी. उन्होंने बताया कि इस बात पर विचार किया जा रहा है कि मेकअप सभी घरों से लेकर आएं ताकि वैनिटी वैन की जरूरत नहीं पड़े और ज्यादा लोगों से इंटरैक्शन ना हो. अर्चना ने कहा, "दूसरों के साथ कम से कम कॉन्टेक्ट रखकर किस तरह से काम करना है इसमें एक दो दिन थोड़ा समय जायेगा."

कीकू शारदा ने कहा, "देखिये अब तो आदत हो गई है समय-समय पर हाथ धोने की और हर चीज को यूज करने से पहले सैनिटाइज करने की. तो जो गाइडलाइन्स आई हैं उसे अच्छे से फॉलो करने के साथ-साथ लोगों से दूरियां बनाकर ही शूट करेंगे. मास्क लगाकर रखेंगे, जब शूट होगा तब हटा देंगे. ज्यादा से ज्यादा सामान घर से ही ले जायेंगे. रही बात मेकअप की तो उनकी भी रोजी रोटी है, वो भी पूरी सावधानी से साथ ही अपना काम करेंगे.

भारती सिंह का कहना है कि तैयारी तो है ही, थोड़ा डर भी लगता है. बहुत लोगों की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए उन्होंने और हर्ष ने पूरे स्टाफ के लिए पीपीटी किट अरेंज किया है ताकि वो सब पहनकर प्रिकॉशन्स लें. बहुत सारे ऐसे स्तर के लोग हैं जो डेली वेजेस पर कमाते हैं. शूट शुरू हो रहा है अच्छी बात है. मुझे लगता है अभी हमें कोरोना से डरना नहीं चाहिए, जो भी सरकार ने गाइडलाइन्स दी हैं उसे मद्देनज़र रखते हुए उन चीजों का ध्यान रखना है.

ऑडियंस नजर आएगी या नहीं?

इस सवाल के जवाब में भारती सिंह ने कहा, "कपिल शर्मा शो ऑडियंस वाला ही है. क्योंकि ज्यादातर सवाल ऑडियंस के ही होते हैं तो थोड़ा सा मुश्किल भी है हमारे लिए. प्लस हमारा जो शो है वो इंटरव्यू बेस्ड शो भी है. थिएटर अभी खुले नहीं हैं, नई फिल्में आ नहीं रही, तो बड़ी चीजों का ध्यान रखकर करना पड़ेगा. क्रिएटिव टीम भी लगी है यही सोचने में कि कैसे सबका ध्यान रखते हुए कुछ बेस्ट किया जाए. जैसे ही कपिल शर्मा के शूटिंग की डेट आएगी, मैं जरूर अपने दर्शकों से शेयर करूंगी क्योंकि हम खुद बड़े एक्साइटेड हैं."

इस बारे में कीकू शारदा ने कहा, "ऑडियंस का शो है, ऑडियंस के लिए शो है. उनके बिना शूट करना है, या उनके साथ शूट करना या फिर कम से कम ऑडियंस के साथ शूट है. इन सब पर तो चैनल क्रिएटिव कुछ न कुछ सोच ही रहे हैं. अब वो क्या फैसला लेते हैं ये तो अभी तक हमें भी नहीं पता लेकिन हमें यकीन है वो कुछ न कुछ तो अच्छा ही सोचेंगे."

जब टूरिस्ट प्लेस बना रामायण का सेट, कलाकारों के दर्शन करने आते थे लोग

कोरोना: 2-3 दशक पीछे हो जाएगा बॉलीवुड, फूलों के जरिए होंगे किसिंग सीन?

ऐसे मिलती हैं टिकटें

बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव फिल्मसिटी में होती है. लाइव ऑडियंस के पास के लिए यह शो किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेता. आप वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन बुकिंग सुविधा के माध्यम से कपिल शर्मा शो के लिए टिकट ले सकते हैं. लेकिन covid 19 के चलते हो सकता है लाइव ऑडियंस पर कुछ दिनों के लिए रोक लगे.


Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: