Headlines
Loading...
बुमराह ने इस बॉलर को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर गेंदबाज

बुमराह ने इस बॉलर को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर गेंदबाज

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लसिथ मलिंगा को यॉर्कर फेंकने में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बॉलर करार दिया है. उन्होंने कहा कि श्रीलंका के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय तक इस गेंद पर अपनी महारत का इस्तेमाल किया.

बुमराह की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने उनके हवाले से ट्वीट में कहा, 'मलिंगा दुनिया में यॉर्कर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उन्होंने इतने लंबे समय तक इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया.'

ये भी पढ़ें ... लाहौर का वो हमला... संगकारा बोले- बस ड्राइवर हीरो था, जिसने हमें बचाया

आधुनिक क्रिकेट में यॉर्कर फेंकने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले 26 साल के इस भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि अभी उन्हें अंदाजा नहीं है कि कोविड-19 महामारी के कारण ब्रेक के बाद जब वह पूर्ण ट्रेनिंग में वापसी करेंगे तो उनके शरीर पर कैसा असर पड़ेगा.

उन्होंने कहा, 'मैं हफ्ते में लगभग छह दिन ट्रेनिंग कर रहा हूं, लेकिन मैंने लंबे समय से गेंदबाजी नहीं की है. इसलिए मुझे नहीं पता कि जब मैं ब्रेक के बाद पहली बार गेंदबाजी करूंगा तो शरीर पर इसका कैसा असर पड़ेगा.'

कोविड-19 के बाद क्रिकेट में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे और उनमें से एक बदलाव यह भी है कि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाएगी.

बुमराह ने आईसीसी की वीडियो सीरीज इनसाइड आउट में इयान बिशप और शॉन पोलॉक से साथ बातचीत के दौरान कहा था, 'मैं वैसे भी मैदान पर गले लगने या हाई-फाइव करने वालों में से नहीं हूं तो मुझे इसे लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी. लेकिन मेरे लिए लार के इस्तेमाल की थोड़ी कमी महसूस होगी.'


Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: