Headlines
Loading...
कोरोना संकट: हर्षवर्धन की दो टूक- प्रचार की बजाय व्यवस्था पर दें ध्यान

कोरोना संकट: हर्षवर्धन की दो टूक- प्रचार की बजाय व्यवस्था पर दें ध्यान

  • दिल्ली में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के केस

  • RML अस्पताल को लेकर केंद्र और राज्य आमने-सामने

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल आया है और पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की स्थिति लगातार बिगड़ती हुई दिख रही है. इस बीच कोरोना वायरस टेस्टिंग और मरीजों के इलाज को लेकर केंद्र और राज्य सरकार में ठन गई है. दिल्ली सरकार की ओर से बीते दिन RML अस्पताल को लेकर सवाल खड़े किए गए, जिस पर अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जवाब दिया.

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मसले पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को गलत आरोप लगाने की बजाय स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें


बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से गुरुवार को आरोप लगाया गया था कि RML अस्पताल की ओर से मरीजों के इलाज और टेस्टिंग में गड़बड़ी की जा रही है, ये अस्पताल केंद्र के अंतर्गत काम करता है.

विवाद के बाद RML अस्पताल ने भी बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कई टेस्ट को अलग-अलग जगह पर जांच के लिए भेजा जाता है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ ना हो. ऐसे में सात से 14 दिन का फर्क पड़ता है. हमारी कोशिश पुराने केस तुरंत निपटा कर आगे अच्छी क्वालिटी का काम करने पर है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार अधिक मामले आ रहे हैं. अगर एक हफ्ते की बात करें तो राजधानी में पांच हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, यही कारण है कि दिल्ली की स्थिति गंभीर हो रही है.

दिल्ली में कैसे बढ़ रहे हैं केस...

• 4 जून – 1359 केस

• 3 जून – 1513 केस

• 2 जून – 1298 केस

• 1 जून – 990 केस

ezrtr_uueaae_o3_060520093824.jpg


आपको बता दें कि दिल्ली में अबतक कोरोना की वजह से 650 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले कुछ दिनों से लगातार पुरानी मौतों का आंकड़ा जोड़ा जा रहा है, जिसे कमेटी की जांच के बाद लिस्ट में शामिल किया जा रहा है.

Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: