India
कच्छ पहुंचे BSF डीजी एसएस देसवाल, सीमा के हालातों का लिया जायजा

- अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
- बीएसएफ जवानों से भी की बातचीत, बढ़ाया हौसला
एस एस देसवाल ने मार्च 2020 में बीएसएफ के महानिदेशक का पद भार संभाला है. प्रभार संभालने के बाद यह उनका पहला कच्छ दौरा है. बता दें कि देसवाल गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे थे.
इससे पहले बीएसएफ प्रमुख गुरुवार को भुज पहुंचे थे. यहां उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. एस एस देसवाल इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
इस बैठक में बीएसएफ महानिरीक्षक जी एस मलिक, कच्छ-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ तोलंबिया और भुज सैन्य केंद्र के अधिकारी भी शामिल हुए. देसवाल ने क्रीक क्षेत्र में एक गश्ती नौका पर सवार बीएसएफ जवानों से भी बातचीत की.
कौन हैं एसएस देसवाल?
हरियाणा कैडर के 84 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एसएस देसवाल के पास लगभग सभी केंद्रीय बलों के प्रमुख का कार्यभार देखने का अनूठा अनुभव है. देसवाल की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने स्नातक (बीएससी) की शिक्षा पानीपत से और एलएलबी की पढ़ाई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पूरी की.
इसके बाद आईपीएस में चयन के बाद देसवाल हरियाणा के विभिन्न महत्वपूर्ण जनपद जैसे करनाल, रोहतक, कैथल, भिवानी एवं फतेहाबाद में पुलिस अधीक्षक के तौर पर रहे. इसके अलावा मधुबन जनपद में हरियाणा आर्म्ड पुलिस में सेनानी के रूप में सेवाएं दीं. साल 1994 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ज्वॉइन की.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...
Credit Aaj Tak
0 Comments: