Headlines
Loading...
मरीन ड्राइव खुला, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए CISF तैनात

मरीन ड्राइव खुला, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए CISF तैनात

  • कोरोना संकट के बीच खुला मरीन ड्राइव

  • मुंबई पुलिस और CISF के जवान तैनात

  • लोगों को करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
महाराष्ट्र से कोरोना संकट टला नहीं है लेकिन मुंबई के सबसे लोकप्रिय हैंगआउट्स में से एक मरीन ड्राइव पर एक बार फिर लोग दिखने लगे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने अब समुद्र तटों के किनारे सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए घरों से बाहर निकलने की अनुमति दे दी है. लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं.

गुरुवार शाम से ही मरीन ड्राइव पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है. लोग कसरत करते, दौड़ते, टहलते दिख रहे हैं. सब गतिविधियों के बीच ऐसा भी दिख रहा है जो इससे पहले मरीन ड्राइव पर कभी नहीं दिखा.

मुंबई पुलिस के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती की गई है. पहले तो लोग थोड़े सकते में आए लेकिन जल्द ही उन्हें लगा कि किसी चिंता की बात नहीं है. ये जवान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की सीख दे रहे हैं, सरकार की ओर से जारी नियमों का पालन करा रहे हैं.

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अक्षय उपाध्याय ने कहा, 'CISF की तैनाती मुंबई पुलिस की हेल्प के लिए की गई है. हमारी तैनाती इसलिए हुई है कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और लोग नियमों से बंधे रहें.'

मरीन ड्राइव पर लोग चल सकते हैं, जॉगिंग कर सकते हैं, कसरत कर सकते हैं और साइकिल चला सकते हैं. लेकिन यह सब करते हुए उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. लोगों को हमेशा मास्क लगाना होगा.

कोरोना: पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले, मरीजों का आंकड़ा 2.26 लाख के पार

उन्होंने कहा, 'लोगों को हर हाल में सावधानी बरतनी होगी. हमारे जवान यह तय करेंगे. लोगों को नियम समझाए जाएंगे. कोविड-19 महामारी हमारे बीच में ही है, ऐसे में हमें सावधान रहना होगा.'

घर से निकलने से पहले जानकारी जरूरी

असिस्टेंट कमांडेंट ने यह भी कहा कि अगर सीआईएसफ के जवान लोगों को जागरुक कर पाए तो हमारे लिए यह हैरान करने वाली बात होगी.

मुंबई पुलिस भी यह मानती है कि लोगों को घर से निकलने से पहले इस बात की जानकारी होनी जरूरी है कि किस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है. पुलिस का कहना है कि हर कोई सरकारी गाइडलाइंस के बारे में नहीं जानता. हम ऐसे लोगों को सूचना देंगे.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

नहीं माने सलाह तो होगी कार्रवाई

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें बताएं और इसलिए पहल करें. अगर लोग पुलिस या सीआईएसएफ को नहीं सुनते हैं और चेतावनी को नजरअंदाज करते हैं तो कानून अपना रास्ता अपनाएगा.'

मरीन ड्राइव पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है. लोग मरीन ड्राइव पर आउटिंग के लिए देर रात तक निकलते हैं. मॉनसून सीजन में इन इलाकों में और बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं और बारिश लुत्फ उठाते हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

लेकिन अब मरीन ड्राइव पर ऐसा कुछ नहीं होगा. किसी पार्टी की इजाजत नहीं दी जाएगी. कोई सोशल गेदरिंग नहीं होने दी जाएगी. समुद्र की ओर मुंह करके लोगों को नहीं बैठने दिया जाएगा. यह कुछ प्रतिबंधों के साथ मिशन की शुरुआत है.


Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: