Headlines
Loading...
News Wrap: पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

News Wrap: पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से देश की इकोनॉमी पस्‍त नजर आ रही है. इस वजह से राजस्व का नुकसान तो हुआ ही है, सरकार का खर्च भी बढ़ा है. इस हालात का असर सरकार की नई योजनाओं पर पड़ने लगा है. दरअसल, केंद्र सरकार ने नई योजनाओं की शुरुआत पर रोक लगा दी है. वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा अगले 9 महीनों या मार्च, 2021 तक स्वीकृत नई योजनाओं की शुरुआत को रोक दिया है.

कोरोना संकट पर मोदी सरकार का फैसला, मार्च 2021 तक नहीं शुरू होगी कोई नई स्कीम

कोरोना की लड़ाई में आर्थिक संकट से जूझ रहे वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए किसी नई योजना की शुरुआत पर रोक लगा दी है. ये रोक उन योजनाओं पर हैं जो स्वीकृत या मूल्यांकन श्रेणी में हैं. यह आदेश उन योजनाओं पर भी लागू होगा जिनके लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सैद्धांतिक अनुमोदन दे द‍िया है.

कोरोना: पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले, मरीजों का आंकड़ा 2.26 लाख के पार

देश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 हजार 851 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 273 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में ही 5 हजार 355 लोग ठीक भी हुए हैं.

Weather Forecast Today:10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,दिल्ली-NCR में भी मौसम लेगा करवट

Weather Forecast Today Live Updates: चक्रवाती तूफान निसर्ग कमजोर हो गया है लेकिन भारी बारिश के रूप में उसका असर अभी भी कई राज्यों में जारी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया है. साथ ही मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से कई राज्यों के तापमान में कमी आई है. दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को छिटपुट बारिश हुई, इससे यहां का मौसम सुहावना हो गया. अगले कुछ दिनों तक यहां ऐसा ही मौसम रहने वाला है.

दिल्ली में कार में भटकता रहा कोरोना मरीज, अस्पतालों ने नहीं किया भर्ती, मौत

कोरोना संकट के लगातार बढ़ते मामलों और दिल्ली सरकार की ओर से कोरोना रोगियों के लिए बेड की उपलब्धता के बारे में लंबे दावे करना वास्तविकता से परे है. ऐसे ही संकट का सामना एक परिवार को करना पड़ा, लेकिन वह अपने प्रियजन को नहीं बचा सका. राजधानी में मरीजों की बढ़ती संख्या और कम बेड की वजह से होम क्वारनटीन ही समाधान है, जिसे सरकार भी मान रही है, लेकिन कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जहां अस्पताल में भर्ती कराना अनिवार्य हो जाता है.

दिल्लीः शाहीन बाग में फिर CAA विरोधी प्रदर्शन की आशंका, पुलिस बल तैनात

दिल्ली का शाहीन बाग इलाका एक बार फिर सुर्खियों में है. इस इलाके में एक बार फिर पुलिस तैनात है. इलाके में धारा 144 लगा दी गई है ताकि दोबारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शन शुरू न हो. दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, डीसीपी आरपी मीणा, एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश और ढाल सिंह ने बुधवार को मौके का जायजा लिया और अब यहां पुलिस की तैनाती की गई है.

Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: