World Hepatitis Day: वैक्सीन से हेपेटाइटिस B को कंट्रोल करने में मिली मदद, अब सिर्फ 1% बच्चे हैं प्रभावित: WHO
विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day 2020) हर साल 28 जुलाई को दुनिया भर में वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस साल 2020 में विश्व हेपेटाइटिस दिवस का थीम ‘द मिसिंग मिलियंस’ (Find the Missing Millions) रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें, तो दुनिया भर में, 290 मिलियन पीड़ित लोग हेपेटाइटिस से अनजान होते हैं। इस साल के थीम में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन्हीं "लापता लाखों" लोगों को खोजने के लिए, दुनिया भर के लोगों से कार्रवाई करने और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक उत्साह बढ़ाने वाला बयान भी सामने आया है। WHO की मानें, तो दुनिया भर में हेपेटाइटिस बी से संक्रमित बच्चों की आंकड़ा सिर्फ 1% तक ही बचा है।
0 Comments: