Headlines
Loading...
19 मई को लॉन्च हो रहा है MIUI 12, इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा पहले अपडेट

19 मई को लॉन्च हो रहा है MIUI 12, इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा पहले अपडेट

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi अपने अगले MIUI 12 को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में है. हाल ही में कंपनी ने चीन में MIUI 12 लॉन्च किया है और अब इसे कंपनी ग्लोबल पेश करेगी.

शाओमी के मुताबिक ग्लोबल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube और Twitter पर 19 मई को की जाएगी. गौरतलब है कि कंपनी ने Mi 10 Youth Edition के साथ सबसे पहले MIUI 12 पेश किया था.

ये Android के लेटेस्ट वर्जन पर बनाया गया शाओमी का कस्टम स्किन है. इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं और साथ ही कुछ विचुअल बदलाव भी किए गए हैं. कंपनी ने कहा है कि इससे परफॉर्मेंस भी बेहतर की जा सकेगी.

MIUI 12 में दिए गए खास फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें डार्क मोड, नया प्रोइवेसी और सिक्योरिटी टूल्स से लेकर मल्टी टास्किंग फीचर्स भी दिए गए हैं. नए एनिमेशन्स, वॉलपेपर्स और और ट्रांजिशन भी दिए गए हैं.

Xiaomi ने दावा किया है कि MIUI 12 पहला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसने TUV Rheinland's के 'एंड्रॉयड सिस्टम इनहैंस्ड प्राइवेसी प्रोटेक्शन' को पास किया है.

कंपनी ने कहा है कि MIUI 12 का अपडेट यूजर्स को कई चरणों में दिया जाएगा. शुरुआत में Redmi K30 सीरीज Mi 9 और Mi 10 सीरीज में इसका अपडेट दिया जाएगा.

पहला बैच

Xiaomi Mi 10 Pro

Xiaomi Mi 10

Xiaomi Mi 10 Youth Edition

Xiaomi Mi 9 Pro

Redmi K30 Pro

Redmi K30

Redmi K20 Pro

Redmi K20

दूसरा बैच

Mi Mix 3

Xiaomi Mi 8 series

Redmi Note 8 Pro

Redmi Note 7

Redmi Note 7 Pro

तीसरा बैच

Mi Mix 2

Redmi 8, 8A

Redmi 7, 7A

Mi CC9

Mi CC9 Pro

Mi CC9e

Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: