Headlines
Loading...
गैर बीजेपी शासित राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता बन रहे निशानाः जेपी नड्डा

गैर बीजेपी शासित राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता बन रहे निशानाः जेपी नड्डा

  • सोशल मीडिया पर लिखने पर बनाया निशाना

  • आलोचना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा-नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ दिन में देखा गया है कि गैर बीजेपी शासित राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है.
जेपी नड्डा ने सिलसिलेवार किए ट्वीट में कहा कि पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि गैर बीजेपी शासित राज्यों में सोशल मीडिया पर आवाज उठाने की वजह से राज्य मशीनरी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. कोरोना वायरस के मामलों से निपटने में स्थानीय प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाने पर निशाना बनाया जा रहा है. एक जीवंत लोकतंत्र में, यह अस्वीकार्य है.


बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में बहस और आलोचना की संस्कृति हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक अभिन्न हिस्सा है, लेकिन असहमति की आवाजों को दबाने के लिए राज्य सरकारें अपनी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही हैं. यह असहनीय है. जब असफलता पर सवाल उठाया जाता है तो विपक्ष को राजनीतिक तर्कों का पालन करना चाहिए.
जेपी नड्डा ने कहा, 'मैं हर बीजेपी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक को आश्वस्त करना चाहता हूं, जो अपनी अप्रत्याशित राजनीति से डर कर लोगों को निशाना बना रहे हैं, बीजेपी उनके साथ खड़ी है. हम स्वतंत्र आवाज के आपके अधिकार की रक्षा करेंगे और लोकतांत्रिक ढांचे में इन अत्याचारी ताकतों का विरोध करेंगे.


हालांकि जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में किसी गैर बीजेपी शासित राज्य का नाम तो नहीं लिया लेकिन पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों में बीजेपी नेताओं के खिलाफ जिस तरह मामले दर्ज कराए गए हैं, उससे कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष ने ममता सरकार पर निशाना साधा.

पिछले दिनों बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, अमित मालवीय, लॉकेट चटर्जी और बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. कैलाश विजयवर्गीय, अमित मालवीय के खिलाफ सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था.
Credit Aaj Tak

I am an expert web developer who is the founder , a website about WordPress and Blogger platform.

0 Comments: